07 Oct 2026
Verve Chronicle
Verve Chronicle
Latest News & Updates
Accident

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे हादसा: चार यात्रियों की मौत के मामले में बस चालक जेल भेजा गया

07 Oct 2026 admin
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे हादसा: चार यात्रियों की मौत के मामले में बस चालक जेल भेजा गया

अंबेडकरनगर के जैतपुर थाना क्षेत्र में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर हुए बस हादसे के मामले में पुलिस ने आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस हादसे में चार यात्रियों की मौत हुई थी और तीन गंभीर रूप से घायल हुए थे।

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे हादसा: चार यात्रियों की मौत के मामले में बस चालक जेल भेजा गया

पुलिस के मुताबिक दो अक्टूबर की तड़के शाहपुर अंडरपास के पास अम्बरपुर टोल प्लाजा से पहले बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई थी। मामले में जैतपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

विवेचना में बस चालक उम्मेद सिंह पुत्र अरविंद सिंह, निवासी रूद्रपुरा, थाना माधौगढ़, जनपद जालौन का नाम सामने आया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया।