08 Oct 2026
Verve Chronicle
Verve Chronicle
Latest News & Updates
देवरिया न्यूज़

देवरिया: आरएसएस स्वयंसेवक की हत्या में लापरवाही पर लार थानाध्यक्ष समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

07 Oct 2026 admin
टोंक: दाबड़दुंबा पंचायत की मतदाता सूची में गलत नाम जोड़ने का आरोप, ग्रामीणों ने की जांच की मांग

देवरिया के लार थाना क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर विवाद में हुई आरएसएस स्वयंसेवक रामेश्वर तिवारी की हत्या के मामले में एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है।

देवरिया: आरएसएस स्वयंसेवक की हत्या में लापरवाही पर लार थानाध्यक्ष समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

लापरवाही बरतने पर लार के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक राम मूरत और दो कांस्टेबल चंद्रभान व प्रीतम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

भीकम छपरा गांव में सड़क पर ब्रेकर बनाने को लेकर हुए विवाद में रामेश्वर तिवारी पर लाठी-डंडों से हमला किया गया था। उन्हें सीएचसी लार से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में मौत हो गई।