08 Oct 2026
Verve Chronicle
Verve Chronicle
Latest News & Updates
निरीक्षण

बलिया: सीएमओ के औचक निरीक्षण में दो पीएचसी पर नहीं मिले डॉक्टर, डिलीवरी प्वाइंट पर गंदगी

07 Oct 2026 admin
मैनपुरी: सीएचसी गोधना में सीएमओ के औचक निरीक्षण में छह डॉक्टर समेत 26 कर्मचारी गैरहाजिर

बलिया के सीएमओ डॉ. अभय नारायण राय ने रविवार को दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। दोनों जगह चिकित्सक अनुपस्थित मिले।

बलिया: सीएमओ के औचक निरीक्षण में दो पीएचसी पर नहीं मिले डॉक्टर, डिलीवरी प्वाइंट पर गंदगी

दोपहर करीब एक बजे वह चिलकहर ब्लॉक के नगपुरा पीएचसी पहुंचे, जहां डॉ. हेमंत यादव ड्यूटी से गायब मिले। डिलीवरी प्वाइंट की सफाई भी संतोषजनक नहीं थी, जिस पर उन्होंने कर्मचारियों को चेतावनी दी।

करीब तीन बजे सोहांव ब्लॉक के नसीरपुर कला पीएचसी पर भी तैनात चिकित्सक अनुपस्थित मिलीं। सीएमओ ने व्यवस्था सुधारने के सख्त निर्देश दिए।